सोमवार, 8 सितंबर 2014

ताम्र

ताम्र या तांबा या एक भौतिक तत्त्व है। इसका संकेत ता (Cu) (अंग्रेज़ी - Copper) है। इसकी परमाणु संख्या 29 और परमाणु भार 63.5 है। यह एक तन्य धातु है जिसका प्रयोग विद्युत के चालक के रूप में प्रधानता से किया जाता है।

मानव सभ्यता के इतिहास में तांबा का एक प्रमुख स्थान है क्योंकि प्राचीन काल में मानव द्वारा सबसे पहले प्रयुक्त धातुओं और मिश्रधातुओं में तांबा और कांसे (जोकि तांबा और टिन से मिलकर बनता है) का नाम आता है।